Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी CJI के घर पहुंचे: Ganesh पूजा में शामिल हुए, Video में मराठी वेशभूषा में नजर आए

September 12, 2024

PM मोदी CJI के घर पहुंचे: Ganesh पूजा में शामिल हुए, Video में मराठी वेशभूषा में नजर आए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुए और देशवासियों के सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन से संबंधित एक वीडियो में चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास अपने घर पर मोदी का स्वागत करते नजर आते हैं। इसके बाद मोदी उनके घर पर पूजा में हिस्सा लेते दिखाई देते हैं।

 

मोदी ने इस आयोजन की तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीजेआई न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ जी के आवास पर गणेश पूजा में शामिल हुआ। भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य प्रदान करें।’’

तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ कुछ अन्य लोगों के साथ भगवान गणेश की आराधना करते दिखते हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान महाराष्ट्र से संबंधित पारंपरिक परिधान में थे।

PM मोदी ने भी की आरती
तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ कुछ अन्य लोगों के साथ भगवान गणेश की आराधना करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान महाराष्ट्र से संबंधित पारंपरिक परिधान में थे। उन्होंने गणेश पूजा के अवसर पर ट्वीट भी मराठी भाषा में किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें