Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश पहुंचे PM मोदी, कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, बोले- आस्था का केंद्र बना आरोग्या का केंद्र, देखें Video

February 23, 2025

मध्य प्रदेश पहुंचे PM मोदी, कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, बोले- आस्था का केंद्र बना आरोग्या का केंद्र, देखें Video

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को छतरपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम में बालाजी की पूजा की और कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके बाद वह भोपाल जाएंगे जहां वह भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे और सोमवार को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उनके इस दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

बागेश्वर धाम और कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को छतरपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बागेश्वर धाम में बालाजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा निर्मित कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। यह अस्पताल 218 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है और इसमें चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं होंगी। इस कैंसर अस्पताल के बनने से मध्य प्रदेश में कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में अपने भाषण के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की। उन्होंने वीरों की धरती पर दोबारा आने का अनुभव साझा किया और इस बार बालाजी के आस्था केंद्र के विकास की बात की। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह इस पुनीत कार्य के लिए अभिनंदन के पात्र हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं और इसके लिए विदेशी ताकतें भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन धर्म, मंदिरों, संस्कृति और परंपराओं पर हमला करते हैं और इनका मुख्य उद्देश्य परंपराओं को तोड़ना है। इस संदर्भ में उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एकता और जागरूकता फैलाने के प्रयासों को सराहा, जो इस माहौल में लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

भोपाल में भाजपा नेताओं से बातचीत

कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के लिए रवाना होंगे। सोमवार को वह भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राज्य के विकास के लिए वैश्विक निवेशकों से महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इससे पहले, रविवार शाम को वह भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए छतरपुर और भोपाल में कड़े इंतजाम किए गए हैं। छतरपुर में उनके दौरे के दौरान बागेश्वर धाम से लगभग तीन किलोमीटर दूर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इलाके में पहले से ही सुरक्षाबल तैनात हैं और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। खजुराहो एयरपोर्ट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और वहां ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। बागेश्वर धाम में सुरक्षा के लिए 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस और 55 एएसपी-डीएसपी तैनात किए गए हैं। 

PM का आगामी दौरा, बिहार और असम

मध्य प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार और असम का भी दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लेंगे और नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राज्य के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की शुरुआत के बाद, जिससे मध्य प्रदेश में निवेश और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें