नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया को नए भारत की ताकत दिखाई। यह ऑपरेशन उन्नत तकनीक और मेक इन इंडिया की सफलता का उदाहरण है। इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय सेनाओं ने सीमापार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को दबाव में ला दिया।
मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बेंगलुरु में पीएम मोदी ने मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया और तीसरे चरण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अर्बन प्लानिंग और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर 21वीं सदी में शहरों की सबसे बड़ी जरूरत है। बेंगलुरु जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं।
#WATCH बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बेंगलुरु आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता… सीमापार कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत… और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों… pic.twitter.com/PuXr4Av5Em
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025
‘बेंगलुरु की आत्मा में ज्ञान और काम में टेक्नोलॉजी है’
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु को न्यू इंडिया का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की आत्मा में ज्ञान और काम में टेक्नोलॉजी है। यह शहर भारत का नाम ग्लोबल आईटी मैप पर चमका रहा है। उन्होंने शहरवासियों की मेहनत और प्रतिभा की तारीफ की।
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 11 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से बढ़कर टॉप-5 में पहुंच गई है। अब भारत तेज़ी से टॉप-3 इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना डिजिटल इंडिया के साथ पूरा होगा।
नई टेक्नोलॉजी और मिशन
प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया। जैसे इंडिया एआई मिशन – भारत को ग्लोबल एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) लीडर बनाने की दिशा में कदम। सेमीकंडक्टर मिशन – जल्द ही भारत में ‘मेड इन इंडिया’ चिप का उत्पादन। स्पेस मिशन – भारत अब कम लागत में उच्च तकनीक वाले स्पेस मिशन का वैश्विक उदाहरण बन गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...