Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi बोले, कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं, वे अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहते हैं

September 26, 2024

PM Modi बोले, कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं, वे अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहते हैं

सोनीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं करते तथा वे अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहते हैं। मोदी ने सोनीपत जिले के गोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को वापस लाना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले बहादुरों के बलिदान का अपमान होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की राज्य इकाई के अन्य नेता भी रैली में मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में नैशनल कांफ्रैंस (नैकां) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के 3 चरणों में से 2 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। जम्मू-कश्मीर चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वहां शांति पसंद नहीं करते और हरियाणा के कई बहादुर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोग राज्य से हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होते हैं तो हरियाणा की बहादुर माताएं खुश होती हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहती है। वह वहां फिर से आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देना चाहती है।’ मोदी ने कहा, ‘तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस देश के दुश्मन के एजैंडे को भारत में लागू करना चाहती है। मुङो पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें