Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस के पास ना नीयत ना नीति, केवल घोषणा करने में माहिर, खजुराहों में बोले PM मोदी

December 25, 2024

कांग्रेस के पास ना नीयत ना नीति, केवल घोषणा करने में माहिर, खजुराहों में बोले PM मोदी

PM Modi Live ; मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की नींव रखी। यह परियोजना राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत पहली परियोजना है। इसके तहत मध्य प्रदेश के 10 जिलों और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। इस दौरान उन्होंन कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीयत है और ना ही नीति वह केवल घोषणा करने में माहिर है।

परियोजना की विशेषताएं

परियोजना की लागत: लगभग 44,605 करोड़ रुपये

लाभार्थी: 2,000 गांवों के 7.18 लाख किसान परिवारों को फायदा होगा।

सौर और जलविद्युत: 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का निर्माण होगा।

क्षेत्रीय विकास: यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र का कायाकल्प करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात बुंदेलखंड की भाषा से शुरू की और क्रिसमस के मौके पर इसाई समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो चुका है और इस एक साल में प्रदेश में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है।

मप्र के विकास के लिए कई योजनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि आज ही अटलजी की जयंती के 100 साल पूरे हो गए हैं और इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने मध्य प्रदेश में 1100 अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम शुरू होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन अटल ग्राम सेवा सदन से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।

सुशासन की ताकत

उन्होंने कहा, “सुशासन BJP सरकारों की पहचान है। लोगों ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा को चुना है, और मप्र में भी भाजपा को लगातार चुना जा रहा है। इसके पीछे सुशासन का भरोसा है।”

भाजपा का कार्यकाल और कांग्रेस की आलोचना

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा ने जहां भी सेवा करने का मौका मिला, पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया है। उन्होंने कहा, “हम आज़ादी के दीवानों के सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकारें केवल घोषणाएं करती थीं और किसी योजना पर काम शुरू ही नहीं होता था। कांग्रेस के पास न तो नीयत थी, न नीति, बस घोषणाएं करने में माहिर थी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें