Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी नीट मुद्दे पर संसद में कराएं चर्चा : राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई धांधली लाखों बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर व्यापक चर्चा करनी चाहिए। गांधी ने सदन की कार्यवाही से पूर्व यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी पड़ताल की जानी चाहिए लेकिन इस मुद्दे की विभिन्न पक्षों पर संसद में व्यापक स्तर पर चर्चा करना जरूरी है।


उन्होंने कहा ‘‘कल सभी विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई और सभी के साथ यह सहमति बनी कि सदन में नीट के मुद्दे पर चर्चा हो।’’ श्री गांधी ने कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित तरीके से चर्चा होनी चाहिए। आप भी चर्चा में शामिल हों, क्योंकि यह युवाओं का मामला है। संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि हंिदूुस्तान की सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं।’’

Exit mobile version