Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगापुर में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, ढोल बजाया, राखी भी बंधवाई

September 4, 2024

सिंगापुर में PM Modi का दिखा अलग अंदाज, ढोल बजाया, राखी भी बंधवाई

नई दिल्ली : ब्रुनेई दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सिंगापुर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्र पर चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सिंगापुर होटल के बाहर अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में दिखाई दिए। पीएम मोदी के स्वागत में कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए।

सिंगापुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वो महाराष्ट्र के रंग में रंगे नजर आए। पीएम मोदी ने वहां मौजूद कलाकारों के साथ महाराष्ट्रियन धुन पर जमकर ढोल बजाया। इतना ही नहीं वो खुद ढोल बजाकर प्रवासी भारतीयों के साथ झूमते हुए भी दिखे। प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।

सिंगापुर के होटल के बाहर से पीएम मोदी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध रही है। इसके अलावा पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी होड़ भी दिखाई दी। पीएम मोदी जिस होटल में ठहर रहे हैं, वहां मौजूद एक शख्स को उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया।

अपनी यात्र के दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलेंगे। साथ ही उनकी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगर}म से भी मुलाकात होगी। इसके अलावा पीएम मोदी सिंगापुर के व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बच्चियों की बनाई पेंटिंग को देखकर काफी खुश नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने पेंटिंग पर बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया था।

सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। अपनी सिंगापुर यात्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बिजनेस लीडर्स और कई बड़ी कंपनियों के सीईओ से भेंट करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें