PM Modi Speech: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नवरात्रि और जीएसटी 2.0 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी 2.0 लागू होने जा रहा है। सोमवार को आम लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘सोमवार से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि के पहले दिन से ही देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।‘

त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा
उन्होंने आगे कहा, ‘त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी को इस बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा। यह बचत उत्सव समाज के सभी वर्गों के लिए है, ताकि सभी को आर्थकि लाभ हो सके। कल से आम लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।‘
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन
पीएम मोदी ने कहा, “कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं। नवरात्र के प्रथम दिवस सूर्योदय के साथ ही नेकस्ट जेनरेशन जीएसटी रिफाॅर्म्स शुरू हो जाएंगे। जीएसटी बचत महोत्सव शुरू हो रहा है।
सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के लिये GST सुधार लागू हो जाएंगे
पीएम मोदी अपने संबोधन करते हुए कहा कि देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्सट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।
ये बदलाव भारत की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाएंगे। कारोबार को और आसान बनाएंगे। निवेश को और आकर्षक बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे। आप सभी लोगों को देश के व्यापारी, अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स न जाने भांति-भांति के दर्जनों टैक्स देश में थे। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। कल, नवरात्रि के पहले दिन, सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे।”
जीएसटी के अब दो ही स्लैब रहेंगे
पीएम मोदी ने कहा मुख्य रूप से अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही टैक्स स्लैब रहेंगे। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें और सस्ती हो जाएंगी। अनेकों सामान, अनेकों सेवाएं या तो टैक्स फ्री हो जाएंगी या बेहद सस्ती हो जाएंगी। जिन सामनों पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था उनमें से से 99 प्रतिशत चीजों 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं।”
पीएम मोदी ने कहा, ‘ये सुधार भारत की विकास दर को बढ़ाएंगे, व्यापार करने में आसानी होगी, अधिक निवेश आकर्षित होगा और यह सुनिश्चित होगा कि देश के विकास में सभी राज्य समान भागीदार बनें।‘
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की और इस बचत उत्सव की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेंगे, कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।‘
सरकार ने GST 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी दरों को कम कर दिया है। अब जीएसटी सिर्फ दो स्लैब में बंटा है। 5% स्लैब, 18% स्लैब इसके पहले के स्लैब 12% और 28% को हटाया जा चुका है।
नए स्लैब का विवरण
- 12% स्लैब वाले उत्पाद अब 5% स्लैब में आए हैं।
- 28% स्लैब वाले उत्पाद अब 18% स्लैब में होंगे।
- कुछ जरूरी चीजों पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। इसका मतलब, ये चीजें अब बहुत सस्ती हो जाएंगी।
- ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे।
पीएम मोदी अब तक 11 बार कर चुके हैं देश को संबोधित
-8 नवंबर 2016 – नोटबंदी की घोषणा
-27 मार्च 2019 – मिशन शक्ति के बारे में
-24 मार्च 2020 – कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा
-14 अप्रैल 2020 – लॉकडाउन के विस्तार की जानकारी
-12 मई 2020 – आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा
-30 जून 2020 – अनलॉक 0 के दिशा-निर्देश
-20 अक्टूबर 2020 – कोविड से जुड़ी नीतियों की जानकारी
-7 जून 2021 – कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव की प्रगति
-19 नवंबर 2021 – तीन कृषि कानूनों की वापसी
-8 अगस्त 2019 – अनुच्छेद 370 हटाने के बाद
-12 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर के बारे में