Site icon Dainik Savera Times

‘लखपति दीदी’ रैली में बोले पीएम मोदी, कहा- मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए जो काम 10 साल में किया, वह आजादी के बाद से कोई सरकार नहीं कर पाई

**EDS: IMAGE VIA PMO** Jalgaon: Prime Minister Narendra Modi during an interaction with ‘Lakhpati Didis’, in Jalgaon, Sunday, Aug. 25, 2024. (PTI Photo) (PTI08_25_2024_000071B)

जलगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए जो काम किया है, उतना आजादी के बाद से किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया। मोदी ने उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदी’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने के वास्ते कानूनों को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 तक महिला स्वयं सहायता समूहों को 25,000 करोड़ रुपये से कम के ऋण दिए गए थे, लेकिन पिछले 10 वर्षों में नौ लाख करोड़ रुपये (के ऋण) दिए गए हैं।’’

 

मोदी ने कहा कि राज्य की स्थिरता एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के वर्षों तक बरकरार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र विकसित भारत का चमकता सितारा है। राज्य का भविष्य अधिक निवेश और रोजगार वृद्धि पर निर्भर करता है।’’ जलगांव में ‘लखपति दीदी’ से बातचीत करते हुए मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये की निधि जारी की, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी योजना’ का उद्देशय़ न केवल महिलाओं की आय बढ़ाना है, बल्कि भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाना भी है।

Exit mobile version