Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, बंगलादेश और यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

August 27, 2024

PM मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, बंगलादेश और यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका साङोदारी के प्रति राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिबद्धता की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-अमरीका साङोदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन को यूक्रेन की अपनी हालिया यात्र के बारे में जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री ने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने बंगलादेश में कानून और व्यवस्था की बहाली और अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने क्वाड सहित बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें