Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने TMC पर साधा निशाना, कहा- टीएमसी का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन’’

March 2, 2024

PM Modi ने TMC पर साधा निशाना, कहा- टीएमसी का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन’’

कृष्णानगरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि टीएमसी का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।’’ नादिया जिले के कृष्णानगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते मोदी ने भाजपा की राज्य इकाई के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

उन्होंने यहां ‘विजय संकल्प सभा’ में उनके समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘‘आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि ‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’।’’ पीएम मोदी ने कहा, कि ‘‘टीएमसी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय है। पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं।’’

उन्होंने संदेशखालि की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की ‘‘परेशान माताओं और बहनों’’ का समर्थन करने के बजाय राज्य सरकार ने आरोपियों का पक्ष लिया। संदेशखालि में महिलाओं ने कुछ तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीएम मोदी ने कहा, कि ‘माताएं-बहनें न्याय की गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने ‘मां माटी मानुष’ के नाम पर वोट लिए लेकिन अब पश्चिम बंगाल में माताएं-बहनें रो रही हैं। राज्य में हालात ऐसे हैं कि यहां अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी का अर्थ है- ‘तू, मैं और करप्शन’।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें