Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने ट्वीट कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को किया याद, कहा- उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे

February 14, 2023

PM मोदी ने ट्वीट कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को किया याद, कहा- उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे

PM मोदी ने आज के दिन पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को याद कर रहा हूं। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले CRPF के वाहनों के काफिले पर आतंकियों द्वारा हमला हुआ था। इस आत्मघाती हमले में 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा किया गया था, जिसको लीड मसूद अजहर ने किया था।

चार साल पहले इस दिन दोपहर 3:30 बजे जम्मू से श्रीनगर जा रहे CRPF के 78 वाहनों के काफिले पर पाकिस्तान आतंकी संगठन द्वारा हमला किया गया था। जिसमे 2500 से अधिक CRPF के जवान थे। लगभग 40 जवान शहीद और कई अन्य घायल भी हुए थे। जाँच के बाद बतया गया की जिस वाहन से हमला हुआ, उसमे 300 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक था। यह हमला पुलवामा के एक जिले लेथापोरा में किया गया था। जैश-ए-मोहम्मद, एक पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप ने हमले की ज़िम्मेदारी ली। हर देश ने इस आतंकी हमले की निंदा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें