Site icon Dainik Savera Times

PM Modi Varanasi Visit: ‘काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात’

यूपी डेस्कः (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन करीब 10.50 पर उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर पहुंचे। यहां पीएम विहंगम 25 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 180 फिट और 19 साल मे तैयार हुवे स्वर्वेद महामंदिर का फीता काट कर उद्घाटन किया। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर होगा। पीएम के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। यहां प्रधानमंत्री महायज्ञ में शामिल हुए और इसके बाद बरकी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने संबोधन के दौरान कहा कि विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Exit mobile version