Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi Ayodhya Visit : सजा दो घर को दुल्हन सा, अवध में राम आएं हैं…

December 30, 2023

PM Modi Ayodhya Visit : सजा दो घर को दुल्हन सा, अवध में राम आएं हैं…

PM Modi Ayodhya Visit : (अयोध्या)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले वर्ष दीपोत्सव में रामनगरी आए थे। वहीं एयरपोर्ट से निकलकर पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया। जहां अयोध्यावासियों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। वहीं, महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट बना जनसभा स्थल शनिवार को श्रीराम के भजनों से गुंजायमान हो उठी। सजा दो घर को दुल्हन सा, अवध में राम आएं हैं… जैसे भजनों ने लोगों में आस्था और शद्धा भर दिया।

पीएम ने दिखाई दो नई अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।

रामनगरी में सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले वर्ष दीपोत्सव में रामनगरी आए थे। वहीं एयरपोर्ट से निकलकर पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया। जहां अयोध्यावासियों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

शनिवार को यहां पहुंचने पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें