Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी कल काशी दौरे पर… पूर्वांचल को देंगे 44 विकास योजनाओं की सौगात

April 10, 2025

PM मोदी कल काशी दौरे पर… पूर्वांचल को देंगे 44 विकास योजनाओं की सौगात

PM Modi Visit Kashi Tomorrow: वाराणसी: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर काशी पहुंचेंगे। बता दें कि, यूपी में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा।

-44 विकास योजनाओं की देंगे सौगात

इस मौके पर प्रधानमंत्री काशी से पूर्वांचल तक जन कल्याण के लिए 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब ढाई घंटे रहेंगे। इस बीच वह मेहंदीगंज, राजातालाब में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा का दावा है कि जनसभा में 50,000 से अधिक लोग जुटेंगे। श्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे। बनास डेयरी के चेयरमैन एवं गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी भी मंच पर रहेंगे।

-कल सुबह वाराणसी पहुंचेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। वह लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा मेहंदीगंज जाएंगे। प्रधानमंत्री 1629.13 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ रुपये की 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दूध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी हस्तांतरित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन वरिष्ठ नागरिकों को तीन जीआई प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड प्रदान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें