Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी आज ओडिशा और असम का दौरा करेंगे, करोड़ों रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और रविवार को ओडिशा और असम का दौरा करेंगे और इस दौरान करोड़ों रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री तीन फरवरी को दोपहर दो बज कर लगभग 15 मिनट पर ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री असम की यात्र करेंगे जहां वह चार फरवरी को 11 बज कर लगभग 30 मिनट पर गुवाहाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Exit mobile version