Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor : PM मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित…

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को एक महत्वपूर्ण संबोधन देंगे। इस संबोधन में वे देशवासियों के सामने कुछ अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन है।

“हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ठिकानों से…

वहीं आज DGMO ने प्रस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि “हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ठिकानों से है, न कि पाकिस्तानी सेना या आम नागरिकों से।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को इस तरह से अंजाम दिया गया कि सिर्फ आतंकी ठिकाने ही निशाने पर रहे, और बाकी किसी को नुकसान न हो।

एयर मार्शल ए.के. भारती ने आधुनिक युद्धों की बदलती प्रकृति पर भी बात करते हुए कहा, “यह युद्ध पुराने युद्धों से बिल्कुल अलग था। आगे के संघर्ष और भी अलग होंगे। अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी। हमें विरोधी से हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।”

 

Exit mobile version