नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को नवरात्रि की शुरुआत पर लोगों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी।’’। नवरात्रि के पावन मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई संदेश दिया है।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी! वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में कहा, शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय माता दी!
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। उनसे प्रार्थना है कि वे देश के जन-जन को शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें। pic.twitter.com/JdyL0aOe9p
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2023
बता दें कि हर साल अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) का त्योहार शुरू होता है। रविवार (15 अक्तूबर) को नवरात्रि का पहला दिन है, आज लोग घरों में कलश स्थापना करते हैं। साथ ही मां से अपने और परिवार के लिए मंगलकामना कर रहे हैं।

