Site icon Dainik Savera Times

PM Modi की द्वारका में विशाल रैली, Delhi में बढ़ाई गई सुरक्षा, Police ने जारी किया रूट प्लान

PM Modi Honour

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लोगों को यातायात के मार्ग में बदलाव की जानकारी दी है और यात्रियों से कुछ खास मार्गों से जाने से बचने को कहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कि “अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। चूंकि द्वारका क्षेत्र हरियाणा के साथ अपनी सीमाएं भी साझा करता है, इसलिए सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी और अतिरिक्त जांच बिंदु होंगे।” परामर्श के अनुसार प्रधानमंत्री शाम छह बजे द्वारका के सेक्टर-14 में वेगास मॉल के सामने स्थित डीडीए पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

परामर्श में कहा गया कि उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। परामर्श के मुताबिक, इस्कॉन चौक, ओम अपार्टमेंट चौक, गोल्फ कोर्स रोड पर डीएक्सआर टी-प्वाइंट, द्वारका मोड़, कारगिल चौक और राजपुरी क्रॉसिंग सहित अन्य स्थानों से यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है।

परामर्श में लोगों से द्वारका रोड नंबर 201, एनएसयूटी टी-प्वाइंट से वेगास मॉल, पीपल चौक, रोड नंबर 205 और रोड नंबर 210 तक जाने से बचने को कहा गया है।

Exit mobile version