Site icon Dainik Savera Times

PM Modi की नीतियों से आम आदमी को फायदा नहीं : Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi Vadra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वायनाड के एंगपुझा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वायनाड के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों का इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने लोगों के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा देखी है। मोदी की नीतियों से सिर्फ बड़े कारोबारी मित्रों को फायदा होता है, आम नागरिकों को नहीं। किसानों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है, जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें कभी नहीं मिला।

देश भर में आदिवासी लोगों पर हमले हो रहे हैं, उनकी जमीनें बड़े व्यापारियों को सौंप दी जा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है और वादों के बावजूद मेडिकल कॉलेज का कोई नामोनिशान नहीं है। जीएसटी व्यवस्था भी छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘मैं वायनाड के इतिहास को अच्छी तरह जानती हूं। वायनाड के लोग हमेशा सही के लिए खड़े रहे हैं। आपका इतिहास बहुत समृद्ध है, आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और लगातार भाई-बहनों की तरह सद्भाव से रहते आए हैं। यह सभी धर्मों के गुरुओं की शिक्षाओं और हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को निर्देशित करने वाले मूल्यों को दर्शाता है।‘

उन्होंने आगे कहा, कि ‘जब भारत को स्वतंत्रता मिली तो यह प्रेम, सत्य, समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर आधारित था, जो हमारे संविधान की नींव है। दशकों बाद भी हमारी लड़ाई इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए जारी है।‘ प्रियंका ने एक दिन पहले मीनांगडी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘आप जानते हैं कि हम किस दौर में जी रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है, जहां भय, अविश्वास और क्रोध विभिन्न समुदायों के बीच फैला हुआ है। आपने अल्पसंख्यकों पर हमले देखे हैं, मणिपुर में क्या हुआ? आपने बार-बार देखा है कि कैसे यह सरकार एकजुट, योजनाबद्ध तरीके से नफरत और गुस्से को फैलाती है। हमारे संविधान के मूल्यों को लगातार तोड़ा जा रहा है।‘

Exit mobile version