Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka में यौन शोषण मामले में PM Modi की चुप्पी खतरनाक : Rahul Gandhi

May 1, 2024

Karnataka में यौन शोषण मामले में PM Modi की चुप्पी खतरनाक : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कर्नाटक में महिलाओं के साथ वीभत्स यौन अत्याचार हो रहे हैं लेकिन श्री मोदी ने इस मामले में चुप्पी साधी हैं जो खतरनाक है। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं लेकिन श्री मोदी हमेशा की तरह इन घटनाओं को लेकर खामोश हैं। कमाल तो यह है कि कर्नाटक में सब कुछ जानते हुए भी उन्होंने यौन शोषण के आरोपी के लिए उन्होंने जनता से वोट मांगे।

राहुल गांधी ने कहा, कि ‘कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा-सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया। आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया।’’

उन्होंने कहा, कि ‘कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखण्ड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्या मोदी के ‘राजनीतिक परिवार’ का हिस्सा होना अपराधियों के लिए ‘सुरक्षा की गारंटी’ है?’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें