Dainik Savera Times

पीएम मोदी ने UP के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया

**EDS: SCREENSHOT VIA PMINDIA WEBSITE** Sambhal: Prime Minister Narendra Modi participates in the foundation stone laying ceremony of Shri Kalki Dham at Ainchoda Kamboh in Sambhal, Monday, Feb. 19, 2024. (PTI Photo) (PTI02_19_2024_000018B)

संभल (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया। श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में संतों ने अंगव पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न् भेंट किया और यहां आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए।

Exit mobile version