Site icon Dainik Savera Times

बिहार के जमुई में बोले PM- कहा- सभी भ्रष्टाचारी एक हो गए

जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर एक साथ निशाना साधा और जनता को चेताया कि हमेशा एक दूसरे से लड़ते रहने वाले देश के सभी भ्रष्टाचारी उनके (MODI) खिलाफ आज एक हो गए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को यहां बल्लोपुर खैरा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सभी भ्रष्टाचार, जो पहले एक दूसरे से लड़ते रहते थो आज मोदी के खिलाफ एक हो गए हैं। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधा और कहा कि वह कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन वे कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।

प्रधानमंत्री ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले को लेकर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जो लोग रेलवे में भर्ती के नाम पर गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वह बिहार का भला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रेल मंत्री थे, लेकिन आज तक कोई शिकायत नहीं आई। लेकिन, इन लोगों (लालू यादव) ने जमीनें छीन ली। पहले रेलवे की हालत खस्ताहाल थी लेकिन अब लोग वंदे भारत में सफर कर रहे हैं।

Exit mobile version