Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLA हरमीत पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर की फायरिंग

September 2, 2025

MLA हरमीत पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर की फायरिंग

पंजाब डेस्क: विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। बता दें कि पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जा रही थी। तभी पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पटियाला पुलिस ने आज हरियाणा के करनाल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पठानमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

विपक्ष और सरकार आमने-सामने

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उनके खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस कदम को विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया है, जबकि सरकार ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। आगामी दिनों में इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी मोर्चे पर और गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें