Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाने में ही त्योहार मनाएंगे पुलिस मुलाजिम, इतने तारिख तक छुट्टियां कैंसिल, DGP ने जारी किया सख्त आदेश

October 6, 2024

थाने में ही त्योहार मनाएंगे पुलिस मुलाजिम, इतने तारिख तक छुट्टियां कैंसिल, DGP ने जारी किया सख्त आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां, आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। पुलिसकर्मियों को अगले महीने की 8 तारीख तक कोई अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को छुट्टी जरूर मिल सकती है। इसके लिए उन्हें उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

आईपीएस प्रशांत कुमार ने 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाने वाला एक सर्कुलर जारी किया है। दरअसल, अभी नवरात्र चल रहा हैं, और इसके बाद पहले दुर्गाष्टमी फिर दशहरा और इसके बाद दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य कई त्योहार है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं. यह आदेश डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए है. इस आदेश के जारी होने के बाद पुलिस कर्मी अब यानी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व की छुट्टी नहीं मना सकेंगे. इसके अलावा पहले से छुट्टियों के लिए जितने आवेदन कर चुके हैं उनकी भी छुट्टी रद्द कर दी जाएंगी और जो छुट्टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।

इस बीच, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के आगामी त्योहारों के दौरान लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी में गंगा घाटों की सफाई का काम जारी है।वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर कम हो गया है, जिससे घाटों पर बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई है। इस मिट्टी को साफ करना एक चुनौती बन गया है, लेकिन छठ, दीपावली, दशहरा और देव दीपावली जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए यह काम तेजी से किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें