Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patna Airport से सोनम को लेकर मेघालय के लिए रवाना हुई पुलिस… अब सामने आएगा पूरा मामला

June 10, 2025

Patna Airport से सोनम को लेकर मेघालय के लिए रवाना हुई पुलिस… अब सामने आएगा पूरा मामला

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। यह घटना मेघालय में उनके हनीमून के दौरान हुई। राजा का शव 2 जून को शिलांग के पास एक गहरी खाई में मिला था। हत्या के आरोप में सोनम और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आज यानी मंगलवार को सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस पटना से एयरपोर्ट से लेकर निकल चुकी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

हत्या की साजिश का खुलासा

आपको बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों का संपर्क टूट गया और अगले दिन उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर मिला। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, उसके पास एक माचिस और उसका फोन पड़ा था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम ने अपने पति को मारने के लिए इन लोगों को पैसे दिए थे। राजा का शव मिलने के बाद सोनम लापता हो गई थी, लेकिन 9 जून को वह गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक ढाबे पर मिली और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने सोनम के अलावा चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

-राज कुशवाहा: सोनम का प्रेमी और उसके भाई के व्यवसाय में काम करता था।

-आकाश राजपूत: ललितपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी।

-विशाल सिंह चौहान: इंदौर का निवासी।

-आनंद कुर्मी: सागर, मध्य प्रदेश का निवासी।

पुलिस ने इन आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है और वे शिलांग में पुलिस हिरासत में हैं।

मेघालय से माफी मांगे पूरा परिवार…

सोनम को पटना एयरपोर्ट से शिलांग ले जाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। इस बीच, मेघालय के मंत्री एलेग्जेंडर लालू हेक ने राजा और सोनम रघुवंशी के परिवारों से माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने मेघालय और यहां के लोगों की छवि को खराब किया है। मंत्री हेक ने यह भी कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

श्रेस्ती की सोशल मीडिया पर हई आलोचना 

वहीं राजा की बहन श्रेस्ती रघुवंशी ने अपने भाई के शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन पर अपने भाई की मौत का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने का आरोप लगाया। अगर आप इस घटना को देखें तो यह मामला एक भरी साजिश और विश्वासघात का प्रतीक बन गया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें