Site icon Dainik Savera Times

Zirakpur में गायत्री देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: SSP संदीप गर्ग ने दी जानकारी, दो आरोपी गिरफ्तार

मोहाली: जीरकपुर के अधीन पड़ते एकता विहार में बीती 24 नवंबर को गायत्री देवी नामक एक महिला का तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस सबंधी एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि गायत्री देवी एकता विहार, बलटाना में परिवार के साथ रहती थी और उनके पड़ोस में पवन सिंह राणा भी परिवार के साथ रहता हैं। दोनों घरों का बाथरूम सांझा होने की वजह से अक्सर आपस में कलह रहता था। 24 नवंबर को मृतका का पति काम पर गया हुआ था, जब उसने पत्नी को फ़ोन किया तो उसने नहीं उठाया। जब पति ने घर आ आकर कमरे का ताला तोड़ा तो देखा कि पत्नी गायत्री देवी का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ था। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच दौरान सरिस्ताबाद कॉलोनी, थाना गर्दनीबाग, जिला पटना ( बिहार) से आरोपियों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान पवन सिंह राणा और झुनू कुमार सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम फुमरी बेजू, चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

Exit mobile version