Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिसवालों ले जाओ 1,11,11,111… Lawrence Bishnoi के एनकाउंटर का पुरस्कार, क्षत्रिय करणी सेना के राज शेखावत के बयान से मचा हड़कंप

October 22, 2024

पुलिसवालों ले जाओ 1,11,11,111… Lawrence Bishnoi के एनकाउंटर का पुरस्कार, क्षत्रिय करणी सेना के राज शेखावत के बयान से मचा हड़कंप

 Lawrence Bishnoi : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा पूरे देश में है। खास कर महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से क्षत्रिय करणी सेना ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है। नवभारत टाइम्स के अनुसार संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक वीडियो में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस कर्मी को एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया है।

राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करके इनाम की घोषणा करते हुए कहा जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसके यह इनाम की राशि दी जाएगी। उन्होंने बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताया है। इसे लेकर उन्होंने केंद्र और गुजरात सरकार पर भी हमला बोला।

 

Lawrence Bishnoi फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आपको बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर गोलीबारी, फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या में उसका नाम सामने आया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, उसके अगले दिन एक फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें इस हत्याकांड की जांच में जुटी हैं। इस मामले में कई लोगों की अबतक गिरफ्तारी भी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें