Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

October 31, 2024

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य गणमान्य लोगों ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। गुजरात के नडियाड में 1875 में जन्मे पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण नायक रहे।

असाधारण नेतृत्व और राष्ट्रीय एकीकरण की अडिग प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध पटेल को ‘‘भारत के लौह पुरुष’’ के रूप में याद किया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न रियासतों के भारत में विलय करने में पटेल के प्रयासों की याद दिलाता है और भारत के लोगों में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने भी यहां पटेल चौक पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें