Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदले: PUNJAB के गवर्नर का इस्तीफा मंजूर, अब इनको मिला पदभार… देखें लिस्ट

July 28, 2024

राष्ट्रपति ने 10 राज्यों के राज्यपाल बदले: PUNJAB के गवर्नर का इस्तीफा मंजूर, अब इनको मिला पदभार… देखें लिस्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रेसीडेंट ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब, राजस्थान महाराष्ट्र, झारखंड समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात इसकी सूचना जारी की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

इन राज्यों के बदले गर्वनर
पंजाब के गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रामेन डेका को छत्तीसगढ़, सीएच. विजयशंकर को मेघालय, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र और तेलंगाना (अतिरिक्त प्रभार) का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें