Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Droupadi Murmu-PM Modi सहित Jagdeep Dhankhar ने महावीर जयंती पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Mahavir Jayanti 2025 : आज 10 अप्रैल को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2623वीं जयंती मनाई जा रही है। यह दिन जैन धर्म मानने वालों के लिए बहुत ही पावन और खास माना जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महावीर जयंती ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अहिंसा और शांति के साक्षात स्वरूप, भगवान महावीर ने मानवता को त्याग, सत्य और अपरिग्रह की राह दिखाई। आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए, समस्त विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।‘

जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा, ‘महावीर जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई!

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा, ‘महावीर जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई! भगवान महावीर की शाश्वत शिक्षाएँ – अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह – एक अधिक दयालु और सामंजस्यपूर्ण दुनिया की ओर हमारा मार्ग रोशन करती रहती हैं। इस महावीर जयंती पर, आइए हम आध्यात्मिक अनुशासन, आत्म-संयम और सार्वभौमिक करुणा को अपनाते हुए उनके जीवन और आदर्शों से शक्ति प्राप्त करें।‘

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महावीर जयंती की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई देते हुए लिखा कि, ‘हम सभी भगवान महावीर को नमन करते हैं, जिन्होंने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया। उनके आदर्श दुनिया भर में अनगिनत लोगों को शक्ति देते हैं। उनकी शिक्षाओं को जैन समुदाय द्वारा खूबसूरती से संरक्षित और लोकप्रिय बनाया गया है। भगवान महावीर से प्रेरित होकर, उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की और सामाजिक कल्याण में योगदान दिया। हमारी सरकार हमेशा भगवान महावीर के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी। पिछले साल, हमने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया, एक ऐसा निर्णय जिसकी बहुत सराहना हुई।

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2623वीं जयंती

जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक, महावीर जयंती, जैन कैलेंडर के अनुसार चैत माह के शुक्ल पक्ष के 13वें दिन मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व कुंडलग्राम में हुआ था, जो बिहार में वर्तमान पटना के पास है। उन्होंने अपना जीवन आध्यात्मिक जागृति, आत्म-अनुशासन और प्रमुख जैन सिद्धांतों – अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने 527 ईसा पूर्व में 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया।

Exit mobile version