Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय, पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

नई दिल्लीः चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

Exit mobile version