Site icon Dainik Savera Times

शिक्षा के क्षेत्र में CM Mann की बड़ी पहल, 4 फरवरी को ट्रेनिंग के लिए Singapore रवाना होंगे सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल

चंडीगढ़: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को अव्वल लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी पहल शुरू की है। मेगा PTM और स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के बाद अब, पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल 4 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे। इस दौरान वह ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा होंगे, जहां सभी प्रिंसिपल बच्चों को पढ़ने के नए तरीके सीखेंगे। प्रिंसिपल का ट्रेनिंग प्रोग्राम 6 से 10 फरवरी तक चलेगा। जिसके बाद वह 11 फरवरी को चंडीगढ वापस पहुंचेंगे। आपको बता दें कि चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों को अच्छी शिक्षा को लेकर गारंटी दी थी।

Exit mobile version