Site icon Dainik Savera Times

फ़िरोज़पुर केंद्रीय जेल में मांगों को लेकर क़ैदियों ने की भूख हड़ताल

फ़िरोज़पुर केंद्रीय जेल में अपनी मांगों को लेकर पिछले दो दिन से जेल में बंद कई क़ैदियों हवालातियों की भूख हड़ताल चल रही है।कुछ दिन पहले जेल में बंद गैंगस्टरों में गैंगवार शुरू हो गई थी जिसमें कई गैंगस्टर भी घायल हुए थे, जिनको सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। जानकारी के अनुसार क़ैदियों को जेल में मिलने वाली कैंटीन जैसी कई सुविधाएं उनको पूरी नहीं मिल रही और चक्कियों में ही बंद किया हुआ है। जिसको लेकर भूख हड़ताल शुरू कर रखी है।

Exit mobile version