Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक क्षण’, रोहित-विराट के बाद इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

May 27, 2025

‘मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक क्षण’, रोहित-विराट के बाद इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

खेल डेस्क: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब एक और खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है। गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियांक पांचाल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया है। प्रियांक पांचाल ने 35 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8,000 से अधिक रन बनाए हैं और कुल मिलाकर 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। प्रियांक पांचाल ने साल 2021 में भारतीय टीम में जगह बनाई थी और उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।

प्रियांक पांचाल का भावुक पोस्ट
प्रियांक पांचाल ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “बड़े होते हुए, हर कोई अपने पिता को देखता है, उन्हें आदर्श मानता है, प्रेरित होता है, और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है, मैं भी इससे अलग नहीं था। मेरे पिता मेरे लिए ताकत का स्रोत रहे, और उनकी दी हुई ऊर्जा से ही मैंने अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश की। वह हमें बहुत पहले छोड़कर चले गए, लेकिन उनका सपना आज तक मेरे साथ है। मैं, प्रियांक पांचाल, तत्काल प्रभाव से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। यह मेरे लिए एक बहुत ही भावनात्मक और समृद्ध क्षण है, और मैं इस पर बहुत कृतज्ञ हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyank Panchal (@panchalpriyank)


प्रियांक पांचाल का डोमेस्टिक करियर
प्रियांक पांचाल ने गुजरात और वेस्ट जोन के लिए 127 फर्स्ट क्लास मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 45.18 की औसत से 8,856 रन बनाए,जिसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा,फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 16 विकेट भी हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 3672 रन और टी20 क्रिकेट में 59 मैचों में 1522 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें