
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी का समर्थन करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक तो लगा दी, लेकिन साथ ही यह भी टिप्पणी कर दी कि “अगर राहुल गांधी सच्चे भारतीय हैं, तो उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था।”
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजों का सम्मान करती हूं, लेकिन यह तय करना उनका काम नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है। विपक्ष का काम है सरकार से सवाल पूछना और उसे चुनौती देना।” उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी सेना का बहुत सम्मान करते हैं और वह कभी भी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते। प्रियंका गांधी ने कहा, “उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “With all due respect to the judiciary, it is not for them to determine who is a true Indian and who is not. The judges will not decide that. Rahul Gandhi has always respected the army and our soldiers… The LoP’s responsibility… pic.twitter.com/72Ru2gXbVW
— ANI (@ANI) August 5, 2025
9 दिसंबर 2022 को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने सेना को लेकर एक बयान दिया था। इसी बयान को लेकर लखनऊ की एक अदालत में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में राहुल को राहत दी, लेकिन साथ में यह भी कहा कि “एक सच्चा भारतीय ऐसा बयान नहीं देगा।”
भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “उन्होंने चीन को मजबूत करने की कसम खाई है।” इसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि “गलवां घाटी की घटना के बाद से देशभक्त भारतीय सरकार से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन सरकार सच्चाई छुपाने के लिए ‘डीडीएलजे नीति’ (डिनाई, डिस्ट्रैक्ट, लाइ, जस्टिफाई) अपना रही है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...