Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘लोकतंत्र का अपमान है SIR चरण-2’, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

October 29, 2025

‘लोकतंत्र का अपमान है SIR चरण-2’, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसे “लोकतंत्र का अपमान” और “चुनावों में धांधली करने का तरीका” बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की जा रही है और असली मतदाताओं को बाहर करने की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: ‘1 बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ’, अमित शाह बोले- बिहार चुनाव में NDA की जीत पक्की

उन्होंने कहा, “हम इसका जोरदार विरोध करेंगे। यह चुनावों में धोखा और छल करने का तरीका है। बिहार में हमने देखा कि एसआईआर को कैसे गलत तरीके से लागू किया गया। अगर इसे हर राज्य में ऐसे ही किया गया, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है और हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।” इससे पहले, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी एसआईआर का विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर का मकसद असली मतदाताओं को सूची से हटाना और उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित करना है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ने छठ पर्व के दौरान पश्चिम बंगाल में एसआईआर की घोषणा की है। यह पुनरीक्षण नहीं, बल्कि मतदाताओं को हटाने का तरीका है। पहले लोग सरकार चुनते थे, अब सरकार तय कर रही है कि कौन वोट देगा।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर बंगाल में मतदाताओं के अधिकार छीने गए, तो एक लाख लोग दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें:  ‘मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए’, मुजफ्फरपुर चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

क्या है एसआईआर (Special Intensive Revision)?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण चलाएगा। इसकी समय-सारणी इस प्रकार है, 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मुद्रण और प्रशिक्षण। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक गणना चरण। 9 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी होगी। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों का समय। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन और 7 फरवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें