Site icon Dainik Savera Times

Priyanka Gandhi ने दिया Wayanad की जनता, साथियों, परिवार और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi : केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी बढ़त के साथ शानदार जीत की ओर अग्रसर हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने अब तक 622,338 वोट प्राप्त किए हैं और वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 4 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इस बढ़त के साथ प्रियंका गांधी की जीत लगभग पक्की है। प्रियंका गांधी की इस जीत को लेकर उनकी पार्टी और समर्थक बेहद उत्साहित हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने वायनाड की जनता का धन्यवाद किया और जीत के इस सफर में उनके साथियों, परिवार और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, कि ‘मेरे प्यारे वायनाड की बहनें और भाइयों, मैं आपके द्वारा मुझे दिए गए विश्वास से अभिभूत हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आपको यह महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपके सपनों और आकांक्षाओं को समझता है और आपके लिए लड़ता है, जैसे कि वह आपका अपना हो। मुझे संसद में आपकी आवाज बनने का इंतजार है। प्रियंका ने कहा, कि ‘इस सम्मान के लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूं और उससे भी अधिक, जो अपार प्रेम आपने मुझे दिया है।‘

प्रियंका गांधी ने अपने सहयोगियों, यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के नेताओं, केरल भर के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने उन सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस चुनावी अभियान में जिन्होंने कड़ी मेहनत की, खासकर उन कार्यकर्ताओं का जिन्होंने दिन-रात 12 घंटे की यात्र की, बिना किसी विश्रम या भोजन के, उन सबका बहुत आभार। प्रियंका ने उन्हें ‘सच्चे सिपाही‘ करार देते हुए कहा कि वे सभी उन आदशरें के लिए लड़ रहे थे, जिन पर वे सब विश्वास करते हैं।

प्रियंका गांधी ने अपने परिवार का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी मां, पति रॉबर्ट और अपने बच्चों रायहान और मिराया को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘आपके प्रेम और साहस के लिए कोई भी आभार कभी पर्याप्त नहीं हो सकता।‘ इसके अलावा, प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी का भी धन्यवाद किया और उन्हें सबसे बहादुर बताया, साथ ही यह कहा कि राहुल हमेशा उनके लिए रास्ता दिखाते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

Exit mobile version