नेशनल डेस्क : देश के सबसे खतरनाक हनीमून मर्डर केस से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो मृतक राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक टूरिस्ट देवेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो 23 मई को मेघालय के मशहूर डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप पर गया था। वीडियो में राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ ऊपर की ओर चढ़ते हुए नजर आ रहा है। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहन रखी है, जो बाद में राजा की लाश के पास मिली थी और सीसीटीवी फुटेज में भी वही शर्ट पहने दिखी थी। यह वीडियो अब इस केस में एक अहम सबूत के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
PROBABLY LAST VIDEO OF INDORE COUPLE !
posted on instagram by – m_devsingh#indorecouplecase #meghalayapolice #SonamRaghuvanshi pic.twitter.com/8Gmyx8g0Ti
— मुंबईचा शिवसैनिक ❁ (@shivsainik007) June 16, 2025
“यह राजा का आखिरी वीडियो हो सकता है”
आपको बता दें कि वीडियो शेयर करने वाले देवेंद्र सिंह ने बताया, “मैं 23 मई को डबल डेकर ब्रिज गया था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। उस समय हम नीचे उतर रहे थे, तभी राजा और सोनम ऊपर जा रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे का वक्त था। बाद में जब मैंने ये वीडियो दोबारा देखा, तब मुझे एहसास हुआ कि ये वही कपल था जिसकी हत्या की खबरें मैंने बाद में देखी थीं।” देवेंद्र ने लिखा कि जब उसने वीडियो में राजा को देखा, तो उसे बहुत दुख हुआ। “राजा बिल्कुल सामान्य लग रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि कुछ ही घंटों बाद उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।”
देवेंद्र के मुताबिक उसके पास एक और वीडियो भी है, जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग नजर आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने पहले से पूछताछ के लिए पकड़ा था। उनका दावा है कि ये तीनों कपल से करीब 20 मिनट पहले यात्रा पर निकले थे।
कब और कैसे हुई राजा की हत्या?
यह खौफनाक हत्या 23 मई 2025 को हुई थी। 29 वर्षीय राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गया था। उसी दिन वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोनम ने खुद को बचाने के लिए गुमशुदगी का नाटक किया और फरार हो गई। राजा की लाश 2 जून को एक गहरी खाई में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और पाया कि सोनम ही इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता थी।
यूपी के ढाबे से पकड़ी गई सोनम
हत्या के बाद सोनम ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और छिपती रही। पुलिस की खोजबीन के बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सोनम ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने इस साजिश में चार और लोगों को शामिल किया था।
कौन-कौन हैं आरोपी ?
इस केस में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है:
इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है और जल्द ही केस में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
वीडियो से मिल सकती है पुलिस को अहम मदद
देवेंद्र सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो अब इस केस में एक अहम क्लू बन सकता है। क्योंकि यह वीडियो हत्या से ठीक कुछ घंटे पहले का है, इससे पुलिस को यह पता चल सकता है कि राजा और सोनम घटना से पहले कहां थे, कैसे व्यवहार कर रहे थे, और उनके आस-पास कौन लोग मौजूद थे।
धीरे-धीरे खुल रही है हनीमून मर्डर की परतें
राजा रघुवंशी हत्याकांड अब देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक हनीमून ट्रिप जो प्यार और यादों का प्रतीक होनी चाहिए थी, एक भयावह साजिश में बदल गई। पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है और अब सोशल मीडिया पर आए इस आखिरी वीडियो से केस को और मजबूती मिल सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...