Site icon Dainik Savera Times

PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 91% स्टूडेंट्स हुए पास, इस लिंक से डारेक्ट चेक करें रिजल्ट

PSEB 12th Result 2025 : पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम पीएसईबी द्वारा जारी कर दिया है। बता दें कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज, 14 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट 3 बजे घोषित कर दिया है। बता दें कि 91 % स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए है। वहीं इस परीक्षा में 88.08 प्रतिशत छात्र और 94.32 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं है। बरनाल की हरसीरत कौर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर फिरोपुर की मनवीर कौर तो वहीं मानसा की अर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आप पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर क्लिक करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

ऐसे चेक करें PSEB 12वीं रिजल्ट 2025?

1. सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “Senior Secondary (Class 12) Examination Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
4. “Submit” पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
5. चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

इन स्ट्रीम्स का आएगा रिजल्ट

आज जारी होने वाले रिजल्ट में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के छात्रों के अंक घोषित किए जाएंगे। छात्रों को विषयवार अंक, कुल प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति दिखाई जाएगी।

SMS और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS या मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंजाब बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?

– डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या अपने मोबाइल फोन पर डिजिलॉकर एप्लीकेशन खोलें।
– यदि आपने अभी तक अपना आधार नंबर लिंक नहीं किया है तो इसे पूरा कर लें।
– अब पंजीकृत क्रेडेंशियल और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
– ‘शिक्षा’ टैब पर जाएं और ‘पंजाब’ पर क्लिक करें
– शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
– अब ‘PSEB’ पर जाएं और आवश्यक क्रेडेंशियल सबमिट करें।
– PSEB 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
– पंजाब बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2025 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया ट्वीट

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कल 14 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे कक्षा 12 (10+2) के परिणाम घोषित करेगा। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं

पिछले साल की तुलना में कैसा रहेगा प्रदर्शन?

पिछले साल (2024) कुल 92.47% छात्र पास हुए थे। इस बार भी बोर्ड को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की जानकारी भी जल्द साझा करेगा। PSEB 12वीं के सभी छात्रों को शुभकामनाएं!

Exit mobile version