Site icon Dainik Savera Times

PSEB ने जारी किया 8वीं से 12वीं तक के दाखिलों का शेड्यूल, खबर में जानें अंतिम तिथि

PSEB School Admissions Schedule

PSEB School Admissions Schedule: चंडीगढ़: पंजाब के विद्यार्थियों और स्कूलों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के लिए नए सत्र के दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संबद्ध, सहायता प्राप्त और एसोसिएट स्कूलों को निर्धारित समयसीमा में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तय की गई है। यह कदम नए एकेडमिक कैलेंडर के तहत उठाया गया है, जिसे PSEB ने केंद्रीय बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर खुद तैयार किया है। इस कैलेंडर के माध्यम से दाखिले से लेकर परीक्षाओं तक की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से संचालित की जाएगी।

-समय पर दाखिला नहीं तो होगी कार्रवाई

PSEB ने सभी स्कूलों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी स्कूल द्वारा समय पर दाखिले नहीं किए गए, तो उनके खिलाफ बोर्ड की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्रदेश के सभी निजी, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे।

-नए एकेडमिक कैलेंडर की शुरुआत

बोर्ड का कहना है कि नए शैक्षणिक कैलेंडर से छात्रों को सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सभी शैक्षणिक गतिविधियों जैसे परीक्षा तिथियां, अवकाश, और रिजल्ट जारी करने की समयसीमा को पहले से ही तय कर दिया गया है। इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

-छात्रों और अभिभावकों को सलाह

बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Exit mobile version