Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: टैक्सी स्टैंड पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, अंदर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

June 9, 2025

Punjab: टैक्सी स्टैंड पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, अंदर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

पंजाब डेस्क: बठिंडा शहर में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। जिसकी वजह से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बठिंडा के अमरीक सिंह रोड का है जहां के टैक्सी स्टैंड पर खड़ी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोग अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे।

-कार में बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

मिली जानकारी के अनुसार, कार में बैठे पवन कुमार अचानक घुटन और धुएं की शिकायत करते दिखे। देखते ही देखते कार के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कार के अंदर फंसे पवन कुमार को आग की लपटों से निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत और सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत कार का दरवाजा खोला और पवन कुमार को बाहर खींच लिया।

-इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि स्थिति को काबू में लाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

झुलसे हुए पवन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

-शार्ट सर्किट से झउआ हादसा

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा अत्यधिक गर्मी और वाहन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें