
अमृतसर में राहत कार्यों की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा रविवार को अमृतसर पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। यहाँ प्रभावित लोगों के लिए भोजन सामग्री, स्वच्छ पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है।
तरण तारण और अमृतसर में स्वास्थ्य सेवाएँ
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ तरण तारण और अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे और साथ ही पशुओं के लिए दवाइयाँ तथा चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
फाजिल्का में मेडिकल कैंप
डॉ. बलजीत कौर फाजिल्का जिले के प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप आयोजित करेंगी। यहाँ ज़रूरी दवाइयाँ वितरित की जाएंगी और डॉक्टरों की टीम प्रभावित लोगों का इलाज करेगी।
गुरदासपुर में टीकाकरण और वेटरनरी सेवाएँ
डॉ. बलबीर सिंह गुरदासपुर जिले के राहत कार्यों की देखरेख करेंगे। यहाँ इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी टीकाकरण अभियान और वेटरनरी सेवाएँ चलाई जाएंगी।
तरण तारण में सफाई और राशन वितरण
लालजीत भुल्लर तरण तारण जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री जैसे राशन किट और पीने का पानी वितरित करेंगे। वे सफाई अभियान की भी निगरानी करेंगे ताकि बीमारियों का प्रकोप न फैल सके।
घग्गर क्षेत्र में राहत कार्य
बरिंदर कुमार गोयल घग्गर नदी से सटे क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायज़ा लेंगे। यहाँ पशुओं के लिए चारा, दवाइयाँ और खुराक के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...