Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab का Agniveer कुपवाड़ा में शहीद, गांव में शोक की लहर… परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

January 23, 2025

Punjab का Agniveer कुपवाड़ा में शहीद, गांव में शोक की लहर… परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Punjab Agniveer martyred Kupwara ; नेशनल डेस्क : पंजाब के मानसा जिले के अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह, जो भारतीय सेना के अग्निवीर थे, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। लवप्रीत के शहीद होने की खबर सुनते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

परिवार से आखिरी बात

दरअसल, लवप्रीत ने अपनी मां से दो दिन पहले फोन पर बात की थी और अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी थी। यह दुखद घटना उनके परिवार के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं है। परिवार के लोग शहीद होने की खबर सुनकर गहरे शोक में हैं और घर में रो-रो कर हाल बेहाल है।

सेना में भर्ती …

लवप्रीत ने दो साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती लिया था और मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात थे। उनका परिवार पहले से सेना से जुड़ा हुआ था, और इस शहीद बेटे की अनहोनी ने पूरे परिवार को गहरे दुःख में डुबो दिया है। वहीं उनके परिवार ने बताया कि लवप्रीत को जल्द ही छुट्टी मिलने वाली थी, क्योंकि वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए घर आने वाला था। परिवार इस उम्मीद में था कि कुछ दिन बाद वह घर वापस लौटेगा, लेकिन इस हादसे ने सबको हिला दिया। बीते दिन, यानी कल दोपहर 3 बजे, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान लवप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने शहादत को गले लगा लिया।

CM भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद लवप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, “लवप्रीत के देश के प्रति समर्पण और साहस को सलाम। इस मुश्किल वक्त में पंजाब सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और वादा करती है कि हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारे सम्मान हैं, चाहे वह अग्निवीर ही क्यों न हों।” लवप्रीत सिंह की शहादत ने उनके परिवार और गांव को गहरे दुःख में डुबो दिया है। पंजाब सरकार ने उनके परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया है। लवप्रीत के बलिदान को याद करते हुए, पूरा पंजाब उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें