Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम की तेज, मोगा में आज होगी बड़ी कार्रवाई

April 26, 2025

Big Breaking: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम की तेज, मोगा में आज होगी बड़ी कार्रवाई

पंजाब डेस्क: मान सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार तेजी आ रही है। राज्य भर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में आज मोगा जिले में एक बड़े नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

-नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा पीला पंजा

जानकारी के अनुसार, मोगा में स्थित एक नामी नशा तस्कर की अवैध संपत्तियों पर आज पुलिस और प्रशासन का पीला पंजा चलने वाला है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत की जाएगी, जिसमें आरोपी की वह संपत्तियाँ ज़ब्त की जाएँगी जो नशे के धंधे से अर्जित की गई हैं।

-पिछले 55 दिनों में 7,295 नशा तस्कर गिरफ्तार

पिछले 55 दिनों की बात करें तो पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अवधि में कुल 7,295 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और नगदी भी बरामद की गई है। सरकार के इस सख्त रवैये से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कई बार दोहराया है कि पंजाब को ‘ड्रग-फ्री’ बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें