Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराबियों के लिए बुरी खबर, पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

September 28, 2025

शराबियों के लिए बुरी खबर, पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके

पंजाब डेस्क: बठिंडा जिले की मौड़ तहसील के गांव माइसरखाना में धार्मिक मेले के आयोजन के चलते शराब के ठेके बंद रहेंगे। बता दें कि प्रशासन ने आज और कल यानी 28 और 29 सितंबर 2025 को क्षेत्र के सभी शराब के ठेके बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत देसी और अंग्रेजी शराब की बिक्री एवं भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय गांव माइसरखाना में आयोजित हो रहे सालाना धार्मिक मेले के मद्देनजर लिया गया है। मेले के दौरान किसी भी प्रकार का नशा या शराब का सेवन श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचा सकता है और इससे सार्वजनिक शांति भंग होने की भी आशंका बनी रहती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस अवधि में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। पुलिस विभाग को इस आदेश की सख्ती से निगरानी करने और अमल करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति और श्रद्धा का माहौल बनाए रखने के लिए उठाया गया है, ताकि भक्तजन बिना किसी व्यवधान के धार्मिक आयोजन में भाग ले सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें