Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Panch Oath Ceremony Today : सीएम मान समेत 16 मंत्री जिला स्तरीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

November 19, 2024

Punjab Panch Oath Ceremony Today : सीएम मान समेत 16 मंत्री जिला स्तरीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Punjab Panch Oath Ceremony Today : पंजाब में आज (19 नवंबर) काे 83 हजार नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान 19 जिलों में जिला स्तरीय समागम आयोजित किए जा रहे हैं। समागम में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत 16 मंत्री हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, चार जिलों होशियारपुर, डेरा बाबा नानक, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में यहां के सरपंचों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

सीएम मान (CM Mann) इस दौरान अपने गृह जिले संगरूर जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे लड्डा कोठी में पंचों को शपथ दिलाएंगे। फरीदकोट में विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और एसबीएस नगर में उपसभापति जय कृष्ण सिंह रोड़ी पंचों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

बठिंडा और मानसा में हरपाल सिंह चीमा, मोगा में अमन अरोड़ा, फाजिल्का में डॉ. बलजीत कौर, अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल, पटियाला में डॉ. बलबीर सिंह, पठानकोट में लालचंद, तरनतारन में लालजीत सिंह भुल्लर, रूपनगर में हरजोत सिंह बैंस, एसएएस नगर में हरभजन सिंह, फिरोजपुर में गुरमीत सिंह खुडियां, कपूरथला में डॉ. रवजोत सिंह, मलेरकोटला में बरिंदर कुमार गोयल, लुधियाना में हरदीप सिंह मुंडियां, फतेहगढ़ साहिब में तरनप्रीत सिंह और जालंधर में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लेंगे।

बता दें, इससे पहले लुधियाना में सरपंचों के शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हुए। इस दौरान करीब 10 हजार पंचों को शपथ दिलाई गई।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें