Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police ने चार ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, चार किलो हेरोइन बरामद

March 23, 2025

Punjab Police ने चार ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, चार किलो हेरोइन बरामद

Punjab heroin smuggler arrested : पंजाब के अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने छेहरटा के सरकारी अस्पताल नारायणगढ़ के इलाके से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके एक ‘नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ ​​साहिल निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर, सुखविंदर सिंह निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव शेरों, तरनतारन और अनिकेत पुत्र राजपाल निवासी कृष्णा मंदिर नारायणगढ़, अमृतसर के रूप में हुई है।

डीजीपी यादव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठित अपराध को समाप्त करने तथा राज्य भर में शांति एवं सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें