Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस के ASI जालंधर सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल

Ludhiana Road Accident

Punjab Police ASI Died: बठिंडा: पंजाब पुलिस के ASI जालंधर सिंह की आज सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) स्टाफ की सरकारी गाड़ी तड़के करीब 4 बजे एक ट्राले से टकरा गई, जिसमें सहायक उप-निरीक्षक (ASI) जालंधर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

-पटियाला से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार पुलिस की यह टीम किसी आधिकारिक कार्य से पटियाला गई हुई थी और वापस लौटते समय यह दुर्घटना घटी। ASI जालंधर सिंह वाहन चला रहे थे कि तभी अचानक सामने एक ट्राला आ गया, जिससे टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

-खून के अधिक बहाव के चलते गई जान

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों ने मदद की। हालांकि, ASI जालंधर सिंह को अत्यधिक खून बह जाने के कारण बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों में हवलदार मनप्रीत सिंह, जगरूप सिंह और कुलजीत सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है।

-पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

ASI जालंधर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस विभाग की ओर से उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है और संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान आने वाले खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। ASI जालंधर सिंह की शहादत को विभाग द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Exit mobile version