Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, कई जगहों पर इंटरनेट सेवा ठप

March 18, 2023

अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, कई जगहों पर इंटरनेट सेवा ठप

अमृतपाल के खिलाफ चल रही पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई के चलते पंजाब के कई जगहों पर इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। बठिंडा सहित कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बठिंडा के चउके गांव में अमृतपाल का समारोह होना था जिसके बाद उसने बरनाला के भदौर जाना था। लेकिन पुलिस ने उसे शाहकोट में ही घेरा डाला हुआ है। पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियों को भी हिरासत में लिया हुआ है और कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया। अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन को जालंधर रेंज के डीआईजी स्वपन शर्मा लीड कर रहें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें